कोलकाता। तृणमूल में गुटबाजी बढ़ती जा रही है। बशीरहाट में तृणमूल के दो गुटों में झड़प हो गई। झड़प में इच्छामती पिकनिक स्पॉट पर मौजूद लकड़ी का पुल जलकर राख हो गया। मंगलवार तड़के स्थानीय निवासियों ने जले पुल को देखा। यह पिकनिक स्पॉट बसीरहाट के 15 नम्बर वार्ड के अंतर्गत आता है। 15 नम्बर वार्ड की पार्षद अदिती मित्र के पति सोमवार रात को हुए इस घटना में घायल हो गये। इलाके के निवासियों का आरोप है कि घटना को लेकर ही बदमाशों ने लकड़ी के पुल को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।गौरतलब है कि पिछले सात जनवरी को तृणमूल को दो गुटों में झड़प को लेकर दक्षिण 24 परगना का ध्रुवचांद हल्दर कॉलेज में तनाव व्याप्त हो गया था। दोनों गुटों की झडप में कई लोग घायल हो गये थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया था।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •