कोलकाता। जादवपुर थाने की पुलिस ने नव वर्ष के दौरान एक अभिनेत्री के यौन शोषण के आरोप में  पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार, 31 दिसम्बर की रात करीब दो बजे प्रस अनवर शाह रोड पर स्थित पान की दुकान के सामने धारावाहिक की चर्चित अभिनेत्री का यौन शोषण किया गया।

उसके साथ उसके दो दोस्त भी थे। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज औ़र धमकी दी। पांचों आरोपी एक इनोवा गाड़ी से आए थे। पीड़िता ने गाड़ी का नम्बर नोट कर लिया औ़र सीधे जादवपुर थान में मामले की शिकायत दर्ज कराई।

लेक थाना इलाके में घटना घटने पर के बावजूद जादवपुर थाने की पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच में जुट गयी। गाडी के नम्बर की मदद से पुलिस ने चारू मार्केट से पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त आरोपियों की शिनाख्त गुप्त कैमरें के फुटेज से की और उन्हें दबोचा।

 

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •