कोलकाता।  महानगर कोलकाता में ब्रिगेड रैली में मंच से भाजपा के शत्रु ने जमकर अपनी भड़ास निकाली । शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा कि, सच कहना अगर बगावत है, तो मैं बागी हूं। मैं सिद्धांत के साथ बगावत नहीं कर सकता हूं। यशवंत सिन्‍हा जी कह रहे थे कि अब तुम्‍हें पार्टी से बाहर निकाल दिया जाएगा। लेकिन व्‍यक्ति से बड़ी पार्टी होती है और पार्टी से बड़ा देश। देश से बड़ा कुछ नहीं होता है। इसलिए मैं पार्टी को आईना दिखाने का काम करता रहता हूं। अटल जी के जमाने में लोकशाही थी, लेकिन अब तानाशाही है। अचानक रातोंरात तुगलगी फरमान देकर नोटबंदी की घोषणा कर दी। ऐसा फरमान सुनाने से पहले यह नहीं सोचा कि गरीबों पर क्‍या असर पड़ेगा। शत्रुघ्‍न सिन्‍हा ने कहा, नोटबंदी के सदमें से जनता उबर भी नहीं पाई थी उसी बीच जीएसटी ला दिया। बिना सोचे बिना समझे रातोंरात तुगलकी फरमान जारी कर देती है यह सरकार। राफेल मुद्दे को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- आखिर प्रधानमंत्री राफेल की डीटेल्स क्यों छिपा रहे हैं?।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •