हुगली। मशाट में भाजपा की जनसभा समाप्त कर रविवार शाम को लौट रहे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष सहित भाजपा नेताओं पर हमले के खिलाफ आज महानगर कोलकाता ही नहीं बरन हुगली जिले में भी भाजपा द्वारा पथावरोध किया गया। इस दौरान जिला भाजपा उपाध्यक्ष रामकृत यादव के नेतृत्व में आरामबाग व बण्डेल में भाजपा समर्थकों व कर्मियों ने पथावरोध कर घटना का विरोध किया जहां अनुज सिंह, प्रभात तिवारी, विजय पासवान, दीपंकर घोष आदी मौजूद रहें। ज्ञात हो कि जनसभा समाप्त कर रविवार शाम को लौट रहे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष के काफिले पर चंडीताला ब्लॉक के कालीपुर में अज्ञात लोगों ने हमला किया। हमले में दिलीप घोष बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके काफिले के साथ चल रहे अभिनेता जय बनर्जी को गंभीर चोटें आयी हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार जय बनर्जी को कोलकाता के एक नर्सिंग होम में भर्ती करवाया गया है। कालीपुर इलाके में अज्ञात हमलावरों ने पहले राहुल सिन्हा को अपना निशाना बनाया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के कारण वे उनका नुकसान नहीं कर सके। इसके बाद वे दिलीप घोष की गाड़ी की तरफ टूट पड़े। इस दौरान उन्होंने दिलीप घोष के साथ धक्का-मुक्की भी की। बाद में दिलीप घोष के सुरक्षाकर्मी उनको सुरक्षित लेकर वहां से निकल गये। हालांकि काफिले में शामिल अभिनेता जय बनर्जी की गाड़ी हमलावरों के हमले का शिकार हुई।

Spread the love
  • 10
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    10
    Shares
  •  
    10
    Shares
  • 10
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •