कोलकाता।राज्य में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है।जब इलाके के कुछ लोगों ने अवैध जुआ के अड्डे का विरोध किया तो गोलियां चली । पुलिस व लोगों के अनुसार घटना उत्तर चौबीस परगना के कांचरापाड़ा के शरतपल्ली का है। ऐसे में  जुआ का अड्डा बंद कराने को लेकर कांचरापाड़ा के शरतपल्ली में तनाव व्याप्त हो गया है। जब इलाके में जुआ के अड्डे से खिन्न संतोष कुर्मी नामक एक व्यक्ति के खिलाफ जुआ का अड्डा चलाने की थाने में शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि थाने में शिकायत दर्ज कराने गए लोगों पर लौटते समय हमला किया गया, साथ ही उनके घरों में आग लगा दी गई। इस दौरान तीन राउंड गोलियां भी चलीं। इलाके के लोगों का आरोप है कि संतोष कुर्मी इस इलाके में काफी दिनों से जुआ का अड्डा चला रहा है।

 सोमवार की देर रात को संतोष और उसके लोगों के साथ स्थानीय लोगों का विवाद हो गया। इसके बाद इलाके के कुछ लोग मिलकर संतोष और उसके साथियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाने से लौटते समय संतोष कुर्मी ने उसके साथियों पर हमला कर दिया। उसमें से तीन लोगों बुरी तरह पीटा गया। घायल अवस्था में तपन बनिक, यादव दास और लाल्टू दे को कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा, इलाके के एक घर में आग भी लगाई गई, इस दौरान तीन राउड गोलियां भी चलीं। फिर संतोष कुर्मी, तपन शर्मा और रॉनी राय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर अभीतक पुलिस द्वारा किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •