कोलकाता। नोटबंदी की गाज तमाम व्यवस्था पर गिर रही है। ऐसे में नोट के चोट कअ असर  नैहाटी के नदिया जूट मिल पर दिखा। विद्युत आपूर्ति बंद हो जाने से नदिया जूट मिल में उत्पादन बंद हो गया जिससे 2200 लोग बेरोजगार हो गये। इस जूट मिल में काफी दिनों से नोटबंदी के कारण वेतन भुगतान की समस्या चल रही थी। श्रमिकों के साथ विवादों के बीच बिजली के बिल का भुगतान नहीं होने के कारण अंत में बिजली आपूर्ति काट दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह की पहली शिफ्ट में जब मजदूर काम पर आये तो देखा कि बिजली काट दी गयी है। इसके बाद प्रबंधन ने सस्पेंस ऑफ वर्क का नोटिस लगा कर मिल को अनिश्चिकाल के लिए बंद कर दिया। उन्होंने बताया कि नोट का संकट समाप्त होने के बाद फिर से मिल को शुरू किया जायेगा। मिल के बंद होने से बेरोजगार श्रमिकों ने मिल खोलने को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने अविलंब मिल में उत्पादन शुरू करने की मांग की। गौरतलब है कि पहले से ही वेतन को लेकर प्रबंधन के साथ समस्या चल रही थी कि इसी बीच विद्युत आपूर्ति के कट जाने से और संकट उत्पन्न हो गया। नोटबंदी के बाद एक के बाद एक मिलें बंद होने लगीं। उत्तर 24 परगना, हावडा, हुगली, मुर्शिदाबाद आदि सभी जगहों पर मिलों के बंद हो जाने से मजदूरों को बेरोजगार होना पड़ा। माना जा रहा है की और भी कई मिले बंद होने की राह पर है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •