हजारों के विरोध जुलूस से रास्ता जाम

कोलकाता। नोटबंदी के खिलाफ जहां राज्य की मुख्मंत्री ममता  बनर्जी देश भर में आन्दोंलन छेड़ी हुईं हैं। वहीं ममता बनर्जी के सैनिक भी हर रोज नोटबंदी के खिलाफ सड़कों पर पीएम मोदी के खिलाफ मोर्चा खोलें हुए हैं। पोर्ट अंचल के वार्ड 80 में स्थानीय तृणमूल पार्षद अनवर खान के नेतृत्व में हजारों की संख्या में लोग नोटबंदी के खिलाफ रास्ते में उतरें और उक्त वार्ड के सभी इलाकों में जुलूस निकाला। तृणमूल पार्षद अनवर खान नेदावा करते हुए कहा कि उक्त जुलूस में पांच हाजर लोग शामिल हुए हैं क्यों कि वह लोग नोटबंदी की चोट से परेशान हैं और उनका रोजी रोटी प्रभावित हो रहा है। खान ने आरोप लगाते हुए मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा कि यहां से मजदूर उपजी स्थिति के कारण पलायन कर रहें हैं। मोदी सरकार को अपना फैसला वापस लेना ही होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •