आरजीकर अस्पताल में दी गई श्रद्धांजलि 

कोलकाता। वरिष्ठ चिकित्सक, विद्वान् शिक्षाविद, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनीतिज्ञ और प्रसिद्ध समाज सेवक डॉ.बिधान चंद्र राय को उनके जन्म दिवस के अवसर पर आरजी कर अस्पताल में स्टेट हेल्थ एमपलाइज एसोसिएशन (प.बं.) द्वारा याद कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान अस्पताल के स्टेट हेल्थ एमपलाइज एसोसिएशन व प्रोटेक्शन फार डेमोक्रेटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया द्वारा अस्पताल में सैंकड़ों मरीजों में फल व मिठाईयां बांटी गई। एसोसिएशन के सचिव धर्मेन्द्र बाल्मिकी व प्रोटेक्शन फार डेमोक्रेटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने मीडिया कर्मियो के साथ बातचीत में आज बताया कि डॉ. बिधान चंद्र राय ने भले ही आम आदमी के रुप में जन्म लिया लेकिन वह मरीजों के लिये इस धरती पर भगवान का दुसरा रुप थें। उक्त अवसर पर एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बासु, उपाध्यक्ष नामिता पाल, सलाहकार जगदीश यादव, मिठू राउत, रवि बाल्मिकी,ड़ॉ. सुभाष बर्नवाल, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. एस  बटियाल, अजय सिंह आदी मौजूद रहे।
Spread the love
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    3
    Shares
  •  
    3
    Shares
  • 3
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •