कोलकाता। दो परिवारों की आपसी संघर्ष में एक युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना दक्षिण चौबीस परगना जिले के जयनगर में घटी है। मृतक व्यक्ति का नाम हजरत गाजी है। घटना से इलाके में उत्तेजना है। घटना को अंजाम देने के बाद युवक ने जयनगर थाने में आत्मसमर्पण किया। उसका नाम साईदुल गाजी है। दोनों चांदपुर इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बारुईपुर पुलिस के उच्च अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।मृतक हजरत दिल्ली में दर्जी का काम करता था। इसलिए वह साल भर बाद वह हाल ही में कुछ दिनों के लिए घर लौटा था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •