दोनों विद्यार्थी एक ही स्कूल के

महानगर के लोगों में फैलने लगी दहशत

कोलकाता। मात्र चौबीस घंटे भी नहीं बिते थें कि महानगर कोलकाता में डेंगू से एक और मौत की खबर ने दहशत का वातावरण बना दिया है। अब डेंगू ने एक छात्रा पूर्विता हाजरा को अपना शिकार बनाया है। दमदम के गोराबाजार की निवासी पूर्विता भी भारतीय विद्य़ा भवन की छात्रा है। आरोप हैकि वह गत दो दिनों से बीमार थी और उसका इलाज एक गैर सरकारी अस्पताल में हो रहा था। रविवार की रात को ही उक्त छात्रा ने दम तोड़ा। इससे पहले उक्त स्कूल के छात्र व साल्टलेक के निवासी विवस्वान गुहा ठाकुर (8) की मौत भी डेंगू के कारण हुई थी। दो बच्चो की मौत के बाद से ही उक्त स्कूल में पढ़ने वालें बच्चों के अविभावकों में जबरदस्त रोष देखा जा रहा है। सोमवार को भी अविभावकों में उपजे गुस्से के कारण स्कूल में छुट्टी की घोषणा की गई । हलांकि तंत्र का मानना है कि बच्चो की मौत का कराण डेंगू नहीं है। वहीं अभिबावकों का आरोप है कि बच्चो की मौत डेंगू के कारण ही हुई है। उल्लेखनीय है कि महानगर में डेंगू और मलेरिया सहित मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। बिते दिनों नील रतन सरकार मेडिकल कॉलेज (एनआरएस) परिसर में डेंगू और मलेरिया फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा पाया गया था।  नगर निगम के जागरूकता अभियान के दौरान रोग फैलाने वाले मच्छरों का लार्वा कर्मचारियों को मिला, जिसे कीटनाशकों का छिड़काव कर नष्ट कर दिया गया।  सनद रहे कि बिते साल डेंगू से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित हुए थे। इनमें से कई की मौत हो गयी थी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •