कोलकाता। पश्चिम बंगाल में औद्योगिक पार्क विकसित करने पर बल दिया जा रहा है। औद्योगिक संवर्धन एवं नीति विभाग डीआईपीपी औद्योगिक एवं चमड़ा पार्क को उन्नत बनाने में पश्चिम बंगाल सरकार को समर्थन देने के लिये तैयार है। डीआईपीपी सचिव रमेश अभिषेक ने कहा है, विभाग इसके लिये एक पैकेज पर भी विचार कर सकता है। उद्योग परिसंघ सीआईआई द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है भारतीय। उन्होंने कहा कि, उनके विचार में, ऐसी कोई वजह नहीं कि पश्चिम बंगाल देश में औद्योगिक वृद्धि का प्रधान केन्द्र क्यों नहीं बन सकता है। अभिषेक ने कहा कि अमृतसर-कोलकाता समर्पित गलियारा जैसे ही काम करना शुरू कर देगा, मार्च 2019 तक यह पूरी संभावना है कि राज्य के औद्योगिक परिवेश में व्यापक बदलाव आने लगेगा। बहराल देखना है कि आगे क्या होता है। वक्तव्य के अनुसार अभिषेक ने कहा है कि, डीआईपीपी आपकी मदद के लिये है। हम जानते हैं कि उद्यमियों को मदद की जरूरत होती है और हम आपको इस मामले में कंक्यूबेशन सेंटर, विश्वस्तरीय प्रशिक्षण सुविधायें, पेटेंट सुविधायें आदि स्थापित करने में मदद के लिये तैयार है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •