श्रीहरिकोटा । भारत ने अंतरिक्ष की दुनिया में एक कदम और बढ़ाते हुए सोमवार को इतिहास रच दिया।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में निर्मित पहले अंतरिक्ष यान आरएलवी-टीडी के सफल प्रक्षेपण के अवसर पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को बधाई दी है।  दरअसल, इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) ने दोबारा इस्तेमाल लायक स्वदेशी स्पेसशटल को सोमवार को लांच कर दिया। इसे करीब सुबह सात बजकर पांच मिनट पर एक खास प्रक्षेपण यान (आरएलवी) को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया गया। प्रधानमंत्री ने कहा “देश में निर्मित पहले अंतरिक्ष यान आरएलवी-टीडी का प्रक्षेपण हमारे वैज्ञानिकों के कर्मशील प्रयासों का परिणाम है। उनको बधाई।हमारे वैज्ञानिक और इसरो जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ वर्षों से काम कर रहे हैं, वह असाधारण और अति-प्रेरणादायक है।”  आपको बता दें कि फिर से इस्तेमाल किए जासकने वाले प्रक्षेपण यान के विचार को बड़े देश खारिज कर चुके हैं, लेकिन इंजीनियरों का मानना है कि उपग्रहों को कक्षा में पहुंचाने की लागत को कम करने का यही उपाय है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •