घटना से लोगों में फूट रहा है गुस्सा

कोलकाता। जरायम पेशे के लिये भी मसहूर रहें मटियाबुर्ज इलाके में एक व्याक्ति सफिकुल इस्लाम की हत्या महज इसलिये कर दी गई क्यों कि उसने जुआ खेलने का विरोध किया था। पुलिस व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार की देर रात को  मटियाबुर्ज थाना इलाके के लिचूबागान में घटी। आरोप है कि सफिकुल इस्लाम देर रात को कहीं से अपने घर लौट रहा था। तभी उन्होंने कुछ युवकों को जुआ खेलते देखा और जुआ का विरोध किया। आरोप है कि तभी युवकों ने सफिकुल को चारो ओर से घेर लिया और उनके उपर लोहे की रड से हमला कर  पीटने लगे। सफिकुल के शोर मचाने पर जब कुछ स्थानीय लोग दौड़कर घटना स्थल पर आये तबतक हमलावर युवक लोगों को देखकर भाग गये थें।  गंभीर रुप से घायल सफिकुल इस्लाम को लोगों ने एसएसकेएम अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत करार दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में कई लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले के आरोपियों में अन्यतम अहमद दहियान व आलाम को तलाश रही है। उक्त आरोपी फरार बताये जा रहें हैँ घटना को लेकर इलाके में तनाव भी पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ दिनों से मटियाबुर्ज में फिर से असमाजिक गतिविधियां बढ़ गई है और दबंगों की दबंगई  के आगे आमलोगों की एक नहीं चलती है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •