पूर्व मेदिनीपुर के तीन सौ स्कूलों में शिक्षा पर विशेष अभियान

कोलकाता। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सुधारों की चाबूक की फटकार जारी है। अब उनके निर्देश पर ही सबसे पहले पूर्व मेदिनीपुर के डीएम व एसपी जिले के स्कूलों में क्लास लेगें । जी हां, अब उन्हें गुरुजी की भूमिका में देखा जा सकता है औऱ उक्त अभियान की शुरुआत पहले अगस्त से ही होगी। पूर्व मेदिनीपुर मे बेहतर शिक्षा के लिये एक योजना की शुररुआत हो रही है। जहां के 3 सौ स्कूलों में प्रशासनिक अधिकारी छात्र-छात्राओं को गुरु बन कर ज्ञान बांटेगें। ज्ञान बांटने यानी पढाने वालों में बीडीओं भी शामिल होगें। यहां की डीएम रोशनी कमल तमलुक के खोसवाना प्राथमिक स्कूल में क्लास लेंगें तो एसपी आलोक राजोरिया तमलुक के धलहारा हिन्दु बोर्ड प्राथमिक स्कूल में एक गुरु के तौर पर क्लास लेगें। आलोक राजोरिया ने अभय टीवी डॉट कम को खबर की पुष्टी करते बताया कि हां उपरोक्त स्तर की व्यवस्था को अंजाम दिया जाएगा। राजोरिया ने खुश होते हुए कहा कि यह हमलोगों के लिये भी अपने तरह का एक विशेष अवुभव होगा और वह गर्वित भी है।इधर डीएम रेशमी कमल ने भी बताया कि वह लोग स्कूल में क्लास लेगें। साथ ही अधिकारी यह भी देखेगें कि यहां के स्कूलों में पढ़ने वालों को मिड-डे मिल व अन्य व्यवस्थाओं का लाभ मिल रहा है कि नहीं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •