कोलकाता। राज्य के लोगों के लिये एक अच्छी खबर है । राज्य सरकार ने राज्य में तीन नये विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिए मंजूरी दे दी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पश्चिम बंगाल हरित विश्वविद्यालय, पूर्वी मेदिनीपुर विश्वविद्यालय तथा झारग्राम विश्वविद्यालय की स्थापना संबंधी विधेयक विधानसभा में पारित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल हरित विश्वविद्यालय हुगली जिले में स्थापित की जाएगी। यह पर्यावरण, सतह प्रबंधन, जैव-विविधता जैसे संबंधित विषयों में अध्ययन और अनुसंधान के लिए उत्कृष्ट का केंद्र होगा। विश्वविद्यालय में स्नातक तथा स्नातकोतर स्तर पर राेजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। जिले में यह पहला सरकारी विश्वविद्यालय होगा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने शैक्षणिक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को आगे बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं।राज्य में पिछले छह वर्षों में 17 विश्वविद्यालयों की स्थापना हो चुकी है तथा पांच और विश्वविद्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया जारी है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •