आरा। मौलाबाग स्थित मठिया के पास गुरुवार की सुबह को नगर निगम के डिप्टी मेयर बसंत सिंह को घात लगाये अपराधियों ने गोली मार दी। इस घटना के बाद अफरातफरी मच गई। हालत चिंताजनक बनी हुई है। बसंत सिंह को आज सुबह उस समय गोली मारकर घायल कर दिया जब वे टहलने के लिए निकले थे। पुलिस अधीक्षक छत्रनील सिंह ने बताया कि जख्मी उपमहापौर को बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उपमहापौर पर हमले के कारण के बारे में तत्काल पता नहीं चल पाया है। घटना को अंजाम देने वाले अपराधी दो मोटरसाइकिलों पर सवार थे और गोलीबारी करने के बाद फरार हो गये। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और घटना की सभी कोण से जांच की जा रही है। इस घटना के खिलाफ स्थानीय लोगों ने आरा-बक्सर मुख्य मार्ग को करीब आधा घंटे तक पथावरोध किया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •