ढाका। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं के उपक उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। वही ताजा घटना में मोटरसाइकिल सवार तीन हमलावरों ने 65 वर्षीय एक हिन्दू पुजारी की हत्या कर दी। पुजारी उस समय मंदिर जा रहे थे। मुस्लिम बहुल देश में अल्पसंख्यकों और धर्म निरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर मुस्लिम चरमपंथियों के नृशंस हमलों की यह ताजा घटना है। सहायक पुलिस अधीक्षक गोपीनाथ कांजीलाल ने बताया कि झिनाईगाह जिले में सुबह करीब साढ़े नौ बजे तीन हमलावरों ने अनंत गोपाल गांगुली पर हमला किया और तेज धार वाले हथियारों से उनका गला काट डाला। उन्होंने यह भी कहा कि हत्या उग्रवादियों ने की। पुलिस ने बताया कि उन्हें गांगुली का शव मिला जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की जांच की जा रही है। हालिया महीनों में बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, धर्म निरपेक्ष ब्लॉगरों, बुद्धिजीवियों और विदेशियों पर हमले की घटनाएं बढ़ी हैं। बहराल देखना है कि सरकार उपरोक्त मामले पर क्या करती है।

 

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •