म्यांमार से लाया जा रहा था सोना

कोलकाता।  सरकारी खुफिया एजेन्सियों द्वारा लाख सख्ती दिखाए जाने के बावजूद गोल्ड तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने म्यांमार से तस्करी के जरिए तीन करोड़ रुपये का सोना यहां लाने के प्रयास में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। मिजोरम का रहने वाला जोनूनसांगा नामक व्यक्ति आइजल से जेट एयरवेज के विमान से कोलकाता पहुंचा था।सूत्रों ने बताया कि विमान से यात्रियों के उतरने के दौरान खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआईएसएफ) के जवानों के सहयोग से पूरे इलाके को घेर लिया। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति की पीठ पर टंगे बैग से तीन करोड़ रुपये कीमत का 9.96 किलो सोना बरामद किया गया।यह सोना 1.66 किलो वजन वाले छह बिस्कुटों की शक्ल में था। अभियुक्त ने दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है। उसने पूछताछ के दौरान बताया कि आसान कमाई के लालच से ही वह कैरियर के तौर पर इस धंधे में आया था।ज्ञात रहे कि इससे पहले  भी गोल्ड तस्करी से जुड़ी बड़ी तस्करी का पर्दाफाश हुआ था। कोलकाता में राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने दो लोगों को साढ़े ग्यारह किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया था। इस सोने की अनुमानित भाव 3 करोड़ 47 लाख रुपए है।पकड़े गए दोनों शख्स मिजोरम के रहने वाले हैं। इन दोनों को सियालदाह के एक होटल से गिरफ्तार किया गया था। राजस्व खुफिया निदेशालय को आशंका है कि ये दोनों शख्स किसी बड़े गिरोह के लिए इस काम को अंजाम दे रहे थे। दोनों ने बताया कि वे म्यांमार से सोना लेकर आए थे।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •