आरोपी युवक चढ़ा पुलिस के हत्थें 

कोलकाता। दुनिया भर के लोग मां को जो सम्मान देते है वह कहने की आवश्यकता नही है। अपनी मां के बारे में अपशब्द सुनकर एक युवक शुभोजीत का गुस्सा इस कदर भड़का की उसने अपशब्द कहने वाल अपने ही दोस्त राहुल को गोली मार दी। पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार रात उत्तर 24 परगना के हालीशहर की है। काफी दिन पहले ही एक युवक शुभोजीत की मां का निधन हो गया था लेकिन अब भी उसकी की मां बारे में उसके दोस्त उसे ताना मारते रहते थे। हालीशहर के बाली भाड़ा इलाके में शुक्रवार रात मां के बारे में ताना मारने के कारण राहुल दास नामक एक युवक को उसके बचपन के दोस्त शुभोदीप दास ने गोली मार दी। पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुभोदीप की मां के बारे में राहुल ने कुछ आपत्तिजनक बात कही थी। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया| इसी बीच शुभोदीप ने राहुल को गोली मार दी। इसके बाद इलाके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में राहुल को कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है। इस बारे में शिकायत पाकर बीजपुर थाना की पुलिस आरोपी शुभोजीत की तलाश में जुट गई और शनिवार सुबह उसे इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि उसके पास हथियार कहां से आया।बहरहाल इस घटना की चर्चा चारो ओर हो रही है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •