पिथौरागढ़। एक सड़क हादसे में जहां छह लोगों की मौत हो गई है वहीं कई लोग गायल हुए है। घटना जिले के कलानीचीना ब्लाक की हैष  एक जीप के गहरी खाई में गिर जाने से छह बारातियों की मौत हो गयी जबकि चार अन्य घायल हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी आर एस राणा ने कहा कि चालक के वाहन से नियंत्रण हट जाने के कारण यह हादसा हुआ और जीप कलानीचीना ब्लाक में मेतली मोड़ के पास 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने बताया कि बारात में शामिल लोग कलानीचीना ब्लाक के घिंगरानी से चरणदेव गांव जा रहे थे।
घायलों को पिथौरागढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है क घटना की जांच जारी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •