पुरूलिया। जिले में प्रतिबंध के बाद भी भैसों की लड़ाई की परम्परा कोई नई बात नहीं है। लेकिन पुरुलिया जिले में दो भैसों की लड़ाई में एक व्यक्ति की जान चली गई । घटना  पाड़ा थाना क्षेत्र के हातिमारा गांव में आज घटी। प्रतिबंधित भैसों की लड़ाई देखने के दौरान भैंस के हमले से रथू बाउरी (52) नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक पाड़ा थाना के नडीहा गांव का निवासी बताया जाता है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हातिमारा गांव में भैंसा लड़ाई समारोह का आयोजन किया गया था। इस लड़ाई को देखने के लिए अलग-अलग हिस्सों से उत्साही लोग वहां जमा हुए थे। उस समय भैंसे की भीषण लड़ाई के दौरान एक भैंसा अचानक भीड़ की ओर दौड़ा आया। उस भैंस के हमले में रथु बाउरी नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के फौरन बाद वहां के लोगों ने आनन-फानन में उसे उठाकर स्थानीय कुस्तौर प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। सवाल उठता है कि जिले में भैसों की लड़ाई का आयोजन करना मना है तो पाड़ा थाने के उस इलाके में पुलिस की जानकारी के बिना भैसों की लड़ाई का आयोजन कैसे किया गया? आखिर पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की?इस बारे में पूछे जाने पर पुरुलिया जिले के पुलिस अधीक्षक एस सेल्वामुरुगन ने कहा, ”विशिष्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ”

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •