कोलकाता। मटियाबुर्ज विधानसभा के वार्ड 1 में आज स्थानीय तृणमूल पार्षद सत्येन्द्र सिंह द्वारा शिव मंदिर प्रांगण के पास दुर्गोत्सव से पहले 350 जरूरतमंदों में वस्त्र वितरण किये गये।इस दौरान तृणमूल पार्षद सत्येन्द्र सिंह ने कहा, राज्य की सीएम ममता बनर्जी के दिखाये गये रास्ते का अनुसरण करते हुए हमलोगों ने वार्ड के उन लोगों को वस्त्र वितरण किया जो अभाव ग्रस्त हैं। लेकिन ममता दीदी ने हम सबको सर्वधर्म सम्भाव का पथ दिखाते हुए हर किसी की मदद के लिये प्रतिबद्ध होने का निर्देश दिया है। यहीं कारण है कि उत्सव में हम लोग हर किसी को खुश देखना चाहते हैं। उक्त कार्यक्रम में युवा तृणमूल मटियाबुर्ज ब्लाक अध्यक्ष सुमन राय चौधरी, मो. समीम खान,राकेश जैसवारा व उदय यादव मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •