कोलकाता। मीडिया के खबरों में आमतौर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच छत्तीस का आंकड़ा ही नजर आता है। दोनों तमाम अवसरों पर एक दुसरे के खिलाफ जुबानी आग उगलते रहें हैं। लेकिन नवंबर माह में अमित शाह व ममता बनर्जी के बीच एक महत्वपूर्व बैठक होने वाली है। हावड़ा स्थित राज्य सचिवालय ‘नवान्न ‘ में नवंबर माह में पूर्वी क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक होने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बैठक की अध्यक्षता करने के लिए कोलकाता आ सकते हैं। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्वी और उत्तर पूर्वी भारतीय राज्यों के सुरक्षा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में पश्चिम बंगाल के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम जैसे राज्य के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच मुलाकात होने की संभावना है। पूर्वी क्षेत्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक प्रशासन के अधिकारियों के लिए विशेष महत्व रखती है। सूत्रों के मुताबिक राज्य सचिवालय नवान्न ने इस मुद्दे पर काम शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में अंतर्राज्यीय सीमा पर चर्चा के अलावा आंतरिक सीमा पर भी चर्चा होगी। भले ही नवान्न से इस मुद्दे को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी खबर मिलने तक नहीं दी गई थी। लेकिन सब कुछ ठीक रहा तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं, क्योंकि राज्यों के मुख्यमंत्री इस सुरक्षा परिषद की बैठक के सदस्य हैं। हालांकि इस बैठक में राज्य अपने मनोनीत सदस्यों को प्रतिनिधित्व के लिए भी भेज सकते हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •