मंडरा रहा है भारत में आतंकी हमले का खतरा

सभी सीमाओं पर अलर्ट जारी

कोलकाता। दुनिया के तमाम देश आतंकी खतरा मंडरा रहा है लेकिन भारत पर आतंकियों की खास निगाह है। ऐसे में इद देश में लगातार आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। बांग्लादेश की सरकार ने भारत को अलर्ट जारी किया है। बांग्लादेश सरकार ने भारतीय सीमा में दस आतंकियों के घुसने की आशंका जताई है। एक मैगजिन में छपी खबर के मुताबिक बांग्लादेश सरकार ने भारत सरकार को 10 संभावित आतंकियों की एक सूची भी भेजी है।  भारतीय सीमा में आतंकियों के प्रवेश को लेकर भारत में सभी सीमाओं को अलर्ट जारी कर दिया गया है। आतंकियों की पहचान के लिए सभी सीमाओं पर आतंकियों की फोटो और कुछ जानकारियां भेजी गई है। माना जे रहा है इन आतंकियों के संबंध ढाका में हुए हमले से हो सकते हैं। गौरतलब है कि इसी महीने बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक रेस्टोरेंट में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में बांग्लादेश के 2 पुलिसकर्मियों और 20 विदेशियों की जान चली गई थी। ज्ञात रहे कि सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का बिते दिनों कहना था कि बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ बीएसएफ के अच्छे संबंधों के बावजूद भारत में सक्रिय उग्रवादी संगठनों के 45 शिविर पड़ोसी देश में संचालित हो रहे हैं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •