बहू नित्या की शिकायत पर हुई कार्रवाई
घटना से महानगर में मची हलचल

कोलकाता। कहते है कि जब बहू बेटी सा आचरण करे तो ससुराल वालों को स्वर्ग का परिवेश मिलता है। लेकिन यही बहू अगर अपने पर आ जाये तो कई बार घर नर्क भी बन जाता है और घर के झगड़े सड़क पर आने से समाज में वर्षों से बनी बनाई कथित मान सम्मान का रायता फैल जाता है। जी हां, महानगर कोलकाता के जाने-माने उद्योगपतियों में अन्यतम एसके बांगड़ के 16 अलीपुर रोड स्थित बंगले पर उथल-पुथल का माहौल रहा। कारण कोलकाता पुलिस ने उनकी बहू नित्या बांगड़ के साथ घर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। नित्या के वकील देबांजन मंडल ने बताया कि पुलिस ने एसके बांगड़ के अलीपुर आवास पर उन सामानों को जब्त करने के लिए छापेमारी की जिसे वह अपना बता रही थीं। पिछले हफ्ते अलीपुर न्यायिक अदालत से वारंट मिलने के बाद पुलिस ने ऑपरेशन चलाया था। नित्या ने कहा कि उनके ‘स्त्री धन’ की कीमत करोड़ों की है लेकिन जब पिछले साल अपने बेटों के साथ उन्होंने घर छोड़ा था तो उन्हें उनकी संपत्ति नहीं दी गई थी। उसमें चांदी के आइटम के साथ, कीमती शॉल, साड़ी, कार्पेट, क्रॉकरी, हाथीदांत के सामान और पेंटिंग शामिल हैं। प्रॉपर्टी में उनके इंवेस्टमेंट रेकॉर्ड, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट और किताबें भी शामिल हैं। नित्या ने आईपीसी की कई धाराओं के तहत अपने पति वीरेंद्र बांगड़, उनके ससुर स्त्री कुमार बांगड़ और सास शशि बांगड़ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। नित्या का आरोप था कि शादी के बाद से ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि घर में उनके हर एक मूवमेंट की निगरानी रखी जाती थी। नित्या ने कहा कि उन्होंने अडजस्ट करने की कोशिश की भी लेकिन कुछ नहीं बदला। आखिरकार उन्होंने अपना ससुराल छोड़ दिया। बहरहाल देखना है कि इस नामी परिवार के आपसी विवाद का असर क्या होता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •