थाने के सामने लोगों ने किया हंगामा
बुजुर्ग आरोपी गिरफ्तार

कोलकाता। आज के दौर में किस तरह से इंसान किस तरह से हैवान बन जाता है। उक्त बात का अनुमान इस घटना से लगाया जा सकता है। एक मुंह बोले दादाजी जी को टालीगंज पुलिस ने एक नाबालिका से लगातार दो माह तक यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। टालीगंज थाना क्षेत्र के कालिया कॉलोनी के निवासी उक्त पीड़िता के परिजनों ने अपने पड़ोसी नारायण सरदार (60) पर नाबालिका के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । नारायण को पीड़िता पड़सी होने के कारण दादाजी कहती थी। आरोप है कि नारायण नाबालिका को अपने घर पर किसी न किसी बहाने से बुलाता था और उसका यौन उत्पीड़न करता था। उसने अपने परिजनों को शिकायत की कि कम से कम दो महीने में उसे यौन शोषण किया गया। आरोप है कि नारायण ने पीड़िता को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देता रहा । पीड़िता के परिवार ने जब टालीगंज पुलिस थाने के बारे में शिकायत दर्ज की।तब पुलिस हरकत में आई। उक्त घटना का पता तब चला जब नाबालिका अस्वस्थ्य हुई और उसे डाक्टर के पास लाया गया।घटना के बाद स्तानीय लोगों ने नारायण को गिरफ्तार करने के मांग के तहत थाने के सामने हंगामा मचाते हुए विरोद प्रदर्शन किया। तब हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने नारायण को गिरफ्तार किया।नारायण के खिलाफ पाक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने कहा कि पीड़िता को इलाज के लिये एमआर बंगुर अस्पताल में भर्ति किया गया है।

Spread the love
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    1
    Share
  •  
    1
    Share
  • 1
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •