कोलकाता। एक बार फिर राज्य में सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी है। पुलिस व स्थानीय लोगों के अनुसार घटना उत्तर चौबीस परगना जिले के बशीरहाट अंचल के हासनाबाद थाना अंतर्गत भेदिया इलाके में गुरुवार की रात घटी। आरोप है कि यहां इलाके के ही एक घर में दो युवक चोरी करने के लिए घुसे। आरोप है कि घर में चोरी करने जैसी कोई चीज उन्हें नहीं मिली तो अभियुक्तों की घर में मौजूद महिला पर ही नियत खराब हो गयी। उन्होंने महिला के ढाई साल के बच्चे के गले में चाकू रख उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। रात महिला का पति इलाके के ही एक मछली की तालाब की पहरेदारी कर रहा था। उनकी माली हालत भी अच्छी नहीं है। दूसरे इस घटना को लेकर इलाके में बदनामी होने की सोच पीड़िता ने चुप्पी साधी हालांकि आज पीडि़ता की तबीयत बिगड़ी तो उसने  यह बात अपने पति को बतायी। उसके इलाके के लोगों को जब यह बात बतायी तो इलाका वासियों को गुस्सा फूटा। लोगों ने दोनों अभियुक्तों को खोजकर पकड़ लिया और उनकी सामूहिक पिटायी की व पुलिस के हवाले कर दिया। हासनाबाद थाने की पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •