कहा, ‘मोदी को देख हिटलर आत्महत्या कर लेता’
कांग्रेस के कारण ही भाजपा बनी इतनी ताकतवर

उत्तर दिनाजपुर। तृणमूल प्रमुख राज्य की मुख्यीमंत्री ममता बनर्जी ने साफ तौर पर कहा है कि कांग्रेस अपने दम पर केंद्र में सरकार नहीं बना सकती। ममता के मुताबिक, कांग्रेस की असफलता की वजह से ही बीजेपी इतनी ताकतवर हो पाई है। उत्तर दिनाजपुर के रायगंज में आयोजित एक रैली में बोलते हुए ममता ने कहा, ‘कांग्रेस अपने दम पर सरकार नहीं बना सकती। अगर अगर राहुल गांधी केंद्र में सरकार बनाना चाहते हैं तो उन्हें दूसरों से मदद मांगनी होगी। कांग्रेस बीजेपी को आगे बढ़ने से रोकने में नाकाम रही है इसीलिए बीजेपी इतनी ताकतवर हुई है।’ ममता ने कहा कि देश में 543 सीटों पर भाजपा को शून्य ही नसीब होगा। इसी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए तृणमूल प्रमुख ने कहा, ‘अगर आज हिटलर जिंदा होता तो मोदी की गतिविधियां देखकर आत्ममहत्याृ ही कर लेता। मोदी की राजनीति में शुरुआत ही हिंसा और दंगों से हुई है।’ मोदी की आलोचना करते हुए ममता बनर्जी बोलीं, ‘मोदी फासीवादियों के राजा हैं।’ ममता बनर्जी ने स्पसष्टि किया कि हर राज्य में मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बन चुका है। ममता का कहना था, ‘एक बार मोदी को सत्ता से बाहर कर दिया तो हम सभी लोग मिलकर एक नए भारत का निर्माण करने की ओर कदम बढ़ाएंगे। तृणमूल कांग्रेस ने सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई में कभी समझौता नहीं किया है।’ ममता बनर्जी ने स्पैष्ट़ किया कि हर राज्य में मोदी को हटाने के लिए गठबंधन बन चुका है। ममता का कहना था, ‘एक बार मोदी को सत्ता से बाहर कर दिया तो हम सभी लोग मिलकर एक नए भारत का निर्माण करने की ओर कदम बढ़ाएंगे। तृणमूल कांग्रेस ने सांप्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई में कभी समझौता नहीं किया है। इसी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए तृणमूल प्रमुख ने कहा, ‘अगर आज हिटलर जिंदा होता तो मोदी की गतिविधियां देखकर आत्मपहत्याु ही कर लेता। मोदी की राजनीति में शुरुआत ही हिंसा और दंगों से हुई है।’ मोदी की आलोचना करते हुए ममता बनर्जी बोलीं, ‘मोदी फासीवादियों के राजा हैं।’

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •