रमेश राय
कोेलकाता। एक बार फिर महानगर कोलकाता में कोरोना के डर से एक अमानवीय घटना घटी। बेहला के एके पाल रोड स्थित एक मकान में 80 वर्षीय वृद्ध का शव लगभग 10 घंटे तक पड़ा रहा। मीडिया कर्मियों के हस्ताक्षेप के बाद उक्त वृद्ध का शव पुलिस द्वारा ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि  80 वर्षीय वह न कई दिनों से बीमार थे और आज सुबह वृद्ध की मृत्यु हो गई। वृद्ध की मौत को लगभग 10 घंटे हो जाने के बाद भी शव को ले जाने के लिये मृतक का कोई रिश्तेदार या फिर कोई नहीं सामने आया। पड़ोसी भी कोरोना के डर के मारे शव से दूर ही रहें। बाद में पार्षद को घटना की जानकारी देने पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया तो भी पुलिस घंटो तक सक्रिय नहीं हुई। मीडिया कर्मियों के कारण ही पुलिस को सक्रिय होना पड़ा। स्थानीय लोगों का मानना है कि उक्त वृ्द्ध घर में अकेले रहते थें और शायद टीवी रोग से पीड़ित थे। वृद्ध की मौत का कारण खबर के लिखे जाने तक पता नहीं चल सका था।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •