कोलकाता। तपसिया स्थित एक बहुमंजिला इमारत के 21वें तल्ले से गिरकर एक किशोर आनंद उपाध्याय (16) की मौत हो गयी है। मृतक लिलुआ का रहने वाला था और वह इन दिनों अपनी मौसी के घर आया था। आनंद उपाध्याय लिलुआ के ही डॉन बॉस्को स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र था और लिलुआ के ही विवेकानंद पल्ली, अभय गुहा रोड का निवासी था। मृतक के और दो भाई है व छोटा भाई पांच-छह साल का है। आनंद इलाके में एक अच्छे छात्र के रूप में जाना जाता था। वह गर्मी की छुट्टी के ठीक बाद शुक्रवार को अपनी मां के साथ तपसिया में मौसी के घर घूमने गया था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार छात्र शुक्रवार की दोपहर तपसिया उक्त आवास की छत पर बने स्वीमिंग पूल में तैरने के लिये भी गया था। कहा जा रहा है कि तैराकी के बाद जब आनंद मौसी के घर में आया तो उसकी मां ने उसे वापस अपने घर जाने किये कहा। आरोप है कि मां के घर वापस जाने की बात से आनंद गुस्सा हो गया था। गुस्से में आनंद ने अपनी मां से ऐप कैब बुक करने के लिए कहा फिर बहुमंजिला इमारत के 21वें तल्ले से कथित तौर पर छलांग लगा दी। जबकि आनंद के पारिवारिक सूत्रों का दावा है कि आनंद खेलते समय गिरा। घायल अवस्था में उसे अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत करार दिया। पुलिस ने वारदात के तहत अस्वाभाविक मौत का मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •