मृतक का पुलिस कर्मी भतीजा सह दो गिरफ्तार

नदिया। जिले की गयेशपुर नगरपालिका के तीन नंबर वार्ड में एक पूर्व पुलिसकर्मी को गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। मृत व्यक्ति का नाम जनार्दन कर्मकार (65) है। पांच वर्ष पहले वह बैरकपुर थाने से रिटायर हुए थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार रोज की तरह जनार्दन शुक्रवार देर शाम भी कुत्तों को बिस्कुट खिलाने के लिए अपने घर से बाहर निकले थे। उस समय उनकी पत्नी विभा कर्मकार पूजा कर रही थीं। जैसे ही जनार्दन अपने घर से बाहर निकले, अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने उन्हें गोली मार दी और फरार हो गए। जनार्दन के सीने में बांयी तरफ दो गोलियां लगीं। गोली चलने की आवाज सुनकर जनार्दन की पत्नी घर से बाहर निकली तो देखा कि वह रक्तरंजित हालत में पड़े हुए है। पड़ोसियों की मदद से जनार्दन को जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल अस्पताल लेकर जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामले में ने जांच और सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बीती रात देवाशीष करमाकर और अभिजीत भट्टाचार्य को गिरफ्तार कर लिया। देवाशीष कर्मकार दिवंगत जनार्दन कर्मकार के भतीजा है। आरोपी भतीजा वर्तमान में विधान नगर थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक दोनों से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है।बहरहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है । साथ ही इस बाबत सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि अन्य अभियुक्तों की पहचान हो सके किन कारणों से पूर्व पुलिसकर्मी की हत्या हुई है इसको लेकर फिलहाल कुछ स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बहरहाल प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद को लेकर ही उक्त घटना घटी है। लेकिन पुलिस का कहना है कि फिलहाल अभी साफ-साफ कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •