संदिग्ध मोबाइल चोर पर टूटा हिंसक भीड़ का कहर
घटना में छह आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश

कोलकाता। देश की सांस्कृतिक राजधानी महानगर कोलकाता में चोरी के संदेह में अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। उक्त घटना से पुलिस का सिर दर्द बढ़ गया है। घटना महानगर के प्रगति मैदान थाना इलाके में घटा। जहां मोबाइल चोरी के संदेह होने पर एक अधेड़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, उसकी अनुमानित आयु 38 साल है। इस घटना में आरोपित छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।आज पुलिस ने बताया कि इस घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात सोमवार देर रात की है। बताया गया है कि प्रगति मैदान थाना इलाके में स्थित ईएम बाईपास के पास 48 नंबर मोटेश्वरतला रोड में एक निर्माणाधीन इमारत के अंदर उक्त व्यक्ति की पिटाई की गई थी। कथित तौर पर मोबाइल चोरी करते हुए उसे रंगे हाथों पकड़ा गया था जिसके बाद इस निर्माणाधीन इमारत में लाकर छह लोगों ने उसे मारा-पीटा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मार खा रहे व्यक्ति को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाया था और उसे एनआरएस अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सभी लोगों को उसी समय हिरासत में ले लिया था। आज सुबह मामले में भारतीय दंड विधान की धारा 302 यानी हत्या और 34 यानी साजिश रचने के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई हैं। इन लोगों से पूछताछ करके पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उनके साथ कोई और भी मारपीट की घटना में शामिल था या नहीं।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •