कोलकाता। प्रदेश भाजपा के राज्य सचिवालय़ यानी नवान्न अभियान को लेकर हावड़ा व महानगर कोलकाता आज जैसे युद्धभूमि बन गया हो। इस दौरान जहां सैकड़ों कार्यकर्ता घायल हुए हैं जबकि सौ से अधिक पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस कार्रवाई में भाजपा की वरिष्ठ नेता और पार्षद मीना देवी पुरोहित का सिर फट गया है। उन्हें रैली से सीधे अस्पताल ले जाया गया है। उक्त घटना को लेकर बड़ाबाजार इलाके में सनसनी फैल गई। मीना देवी पुरोहित लगातार 6 बार से भाजपा की पार्षद हैं और वह कोलकाता नगर निगम की पूर्व उप मेयर भी रह चुकी हैं। मीना वरिष्ठ विधायक और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। महात्मा गांधी रोड में कोलकाता पुलिस की एक गाड़ी में आग लगा दी गई। आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने आग लगाई जबकि पार्टी का कहना है कि पुलिस ने खुद ही आग लगाई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने तो आरोप लगाया है कि पुलिस की ओर से भाजपा की रैली पर बमबारी हुई है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •