जोड़ाबागान,बीरभूम,नदिया और सिलीगुड़ी में राजनीतिक तनातनी

आपनी संघर्ष व तोड़फोड़ की घटी घटनाएं

कोलकाता। राज्य में चुनाव का माहौल है और चौथे चरण के मतदान के कई घंटे बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से चुनाव बाद हिंसा की छिटपुट घटनाओं की घटनाओं के घटना की खबर है। इसी कड़ी में आज बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में दो व्यक्तियों के घायल होने की खबर है।नदिया जिले के कृष्णानगर लोकसभा केन्द्र के अंतर्गत समरपल्ली इलाके में सोमवार रात तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय कथित बदमाशों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमला कर दिया। इसको लेकर सोमवार रात इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि कोतवाली थानांतर्गत देगाछी ग्राम पंचायत के अंतर्गत समरपल्ली इलाके में मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा के युवा नेता तन्मय चक्रवर्ती अपने अन्य तीन साथियों के साथ अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय गुंडो ने उनपर कथित हमला कर दिया।इधर महानगर कोलकाता के जोड़ाबागान थाना इलाके में देर रात पार्टी का झंडा बैनर पोस्टर आदि लगाने को लेकर सत्तारूढ़ तृणमूल और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। घटना देर रात 11 बजे के करीब की है। आज सुबह पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 25 नंबर जोड़ाबागान स्ट्रीट पर भारतीय जनता पार्टी के कुछ कार्यकर्ता पार्टी के झंडे, बैनर पोस्टर और अन्य प्रचार सामग्री लगा रहे थे। उसी समय कुछ तृणमूल कार्यकर्ताओं ने उन्हें ऐसा करने के लिए रोकने लगे। इसके पाद भारतीय जनता पार्टी के और अधिक कार्यकर्ता एकत्रित हो गए। दोनों ओर से करीब 200 की संख्या में एकत्रित होकर लोग एक दूसरे से भिड़ गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को बुला कर थाने ले गई। वहां एक दूसरे से बात कर दोनों ने अपने मामले को सुलझा/ लिया। घटना में किसी भी तरफ से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई हैं। हालांकि इसे केंद्र कर इलाके में अभी भी तनाव का माहौल बना हुआ है। वही सिलीगुड़ी के माटीगाड़ा में भाजपा के बूथ कार्यक्रता पर हमले की घटना के संबंध में भाजपा की तरफ से माटीगाड़ा थाने में सोमवार की देर रात शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग को लेकर मंगलवार की सुबह भाजपा समर्थकों ने थाने का घेराव किया।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •