कोलकाता। एक ओर महालया के बाद से जहां राज्य में लोग उत्सव के मिजाज में आ गये हैं वहीं कोरोना की स्थिति भी चिंता जनक है। ऐसे में सवाल उठ रहें है कि सामुहिक स्थलों पर बढ़ रही भीड़ से क्या संक्रमण का खतरा नहीं बढ़ेगा। वहीं राज्य में एक दिन में कोरोना वायरस के 771 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 13 की मौत कोविड के संक्रमण से हो गई। कुल कोविड के मामलों की संख्या राज्य में 15,74,017 हो चुकी है। अब तक कोविड से मृतकों का आंकड़ा राज्य में 18,876 हो चुका है। एक्टिव मामलों की संख्या 7,593 है। कोरोना वायरस के मरीजों का डिस्चार्ज रेट 98.32% हो गया है। एक दिन में 35,138 के टेस्ट किए गए। कुल टेस्टिंग की संख्या अब 1,83,97,463 हो चुकी है। एक दिन में कोलकाता में कोविड के 155 नए मामले सामने आए। उत्तर 24 परगना जिले में एक दिन में 143 कोविड के नए संक्रमण दर्ज किए गए। उत्तर 24 परगना जिले में एक दिन में कोविड से 5 की मौत हो गई। कोलकाता में एक की मौत कोविड संक्रमण से हो गई।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •