खोरीबाड़ी। प्रखंड अंतर्गत भालूगाड़ा मोड़ के पास खोरीबाड़ी अंचल तृणमूल युवा कांग्रेस का पार्टी कार्यालय का उदघाटन किया गया. पार्टी कार्यालय का उदघाटन तृणमूल कांग्रेस कीदार्जीलिंग जिला सभापति  पापिया घोष ने फीता काट कर किया इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए जिससे कार्यालय का वातावरण गूंज उठा. इस अवसर मिठाई खिला कर सभी का स्वागत किया गया. इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस  दार्जीलिंग जिला सभापति  पापिया घोष के साथ साथ  किसान खेत मजदूर तृणमूल कांग्रेस के जिला सभापति अमर सिन्हा, खोड़ीबारी किसान खेत मजदूर के सभापति सत्य कुमार सिंह,खोड़ीबारी टी एम सी युवा सभापति किशोरी मोहन सिंह, खोड़ीबारी महिला ब्लॉक सभापति पप्पी साहा, अंचल सभापति प्रदीप मंडल, टी एम सी के प्रखंड सभापति हिरण्मय रॉय, खोड़ीबारी अंचल महासचिव धर्मो बर्मन, एससी,एसटी प्रखंड सभापति परिमल सिंह, माइनोरिटी  प्रखंड सभापति नसीम खान एवं अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे.

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •