मुर्शिदाबाद। जिले में आज तड़के बड़ी सड़क दुर्घटना घटी है। 34 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास तेज गति की‌ वजह से नियंत्रण खोकर उत्तर बंग पगिवहन की एक बस एक ट्रक से टकरा गई जिसमें बस के चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 से अधिक लोग घायल है।बस कोलकाता से कूचबिहार जा रही थी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।  ठाकुरनगर निवासी किरण चंद्र रॉय, बस चालक चंदन दे सहित तीन लोगों का मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, उत्तर बंगाल परिवहन की बस कोलकाता से कूचबिहार जा रही थी। बस ने रास्ते में नियंत्रण खो दिया और एक लॉरी को टक्कर मार दी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घायल यात्रियों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।घायल यात्रियों में से एक ने कहा, “मैं मंगलवार रात कोचबिहार के लिए निकला था। मोड़ग्राम के पास हमारी बस का एक्सीडेंट हो गया। ज्यादातर यात्री सो रहे थे। मुझे नहीं पता कि यह हादसा कैसे हुआ।”

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •