संदेह के घेरे में घायल की पत्नी व कुख्यात प्रेमी

कोलकाता। बांसद्रोनी थाना इलाके के निरंजन पल्ली इलाका में तब दहशत के साथ सनसनी फैल गई जब यहां सरेआम एक प्रमोटर को गोली मार दी गयी। हालांकि इस घटना में प्रमोटर की जान बच गयी है। घायल युवक की पहचान साधन बनिक के रूप में हुई है। प्राथमिक जांच में पुलिस को शक है कि इस घटना के पीछे कुख्यात नान्टी गिरोह के जॉनी व उसके गिरोह। के लोगों का हाथ हो सकता है। लेकिन इस घटना के पीछे का कारण क्या इसकी जांच चल रही है। खबरों में बताया जा रहा है कि साधन बनिक की पत्नी का जॉनी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। फिलहाल प्रमोटर की पत्नी और बच्चे जॉनी के साथ निरंजनपल्ली इलाके में रहते हैं। पुलिस के मुताबिक, इस बात की जांच की जा रही है कि गोली मारे जाने की घटना तनावपूर्ण संबंधों के कारण हुई है या इसके पीछे प्रमोटिंग का विवाद है।पता चला है कि साधन बानिक प्रमोटिंग के धंधे से जुड़े हैं। वह बांसद्रोनी के सोनाली पार्क इलाके में रहते थे। मंगलवार की रात बदमाशों ने उनके घर के सामने उसे गोली मार दी। बनिक गोली लगते ही गिर गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •