कई लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका 

युद्ध स्तर पर राहत कार्य को अंजाम

कोलकाता। मुंबई के घाटकोपर उपनगर के बाद कोलकता शहर के मध्य में स्थित लगभग एक सदी पुरानी इमारत के एक हिस्सा ढह गई। इमारतके मलवे में कई लोगों फंसे होने की आशंका है। जबकि कईयों को मलवे से निकाला गया है। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्होंने बताया कि किसी के गंभीर रुप से घायल होने की तत्काल कोई जानकारी नहीं है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बउबाजार  के अन्तर्गत 10 मिरर स्ट्रीट पर दोपहर करीब 12 बज कर 45 मिनट पर इमारत का एक हिस्सा ढह गया। यहां के निवासी जैसे तैसे निकलने में सफल रहे। उन्होंने बताया कि फंसे हुए कुछ लोग बाहर निकलने में सफल रहे ऐसे में संयोग से कोई भी घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने बताया कि हमें आशंका है कि कुछ लोग अभी भी इसमें फंसे हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि दो दमकल गाडिय़ां, आपदा प्रबंधन इकाईयां एवं स्थानीय पुलिस के साथ दमकल विभाग की एक बड़ी टीम तलाशी एवं बचाव अभियान चला रही है।  कोलकाता के मेयर व दमकल मंत्री शोभन चटर्जी ने बताया कि राहत और बचाव का काम जारी है। उन्होंने कहा कि मलबे को साफ किया जा रहा है। यह एक आवासीय इमारत थी जिसे गोदाम के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। फिलहाल इमारत में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। हालांकि ये आंकड़ा कितना है ये अभी साफ नहीं है। खबर के लिखे जाने तक राहत और बचाव का काम जारी है।
मंगलवार सुबह मुंबई के घाटकोपर में भी चार मंजिला इमारत गिरने से अफरातफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन साल की बच्ची समेत 12 लोगों की मौत हो गई है। मलबे के नीचे अभी भी लोग दबे हुए हैं, मरनेवालों की संख्या बढ़ने की आशंका यहां व्यक्त की जा रही है। बचाव कार्य घटनास्थल पर जारी है। मलबे की नीचे से अबतक 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है।
Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •