कोलकाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लोकतंत्र की बेहतरीन और हिंसा खत्म करने की नसीहत दी है। सुबह राज्यपाल ने ट्विटर पर लिखा कि जयंती पर बापू को विनम्र श्रद्धांजलि। शांति और अहिंसा के उनके महान सिद्धांत आज विश्व स्तर पर प्रसांगिक हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए राज्यपाल ने आगे लिखा कि बंगाल में लोकतंत्र फले फुले और मानवीय गरिमा विकसित हो इसके लिए सभी तरह की हिंसा को रोककर बय के माहौल को खत्म करने की आवश्यकता है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल जगदीप धनखड़ अमूमन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमलावर रहते हैं। हर छोटे बड़े मौके का इस्तेमाल वह मुख्यमंत्री को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाने के लिए करते हैं। अब बाबू की जयंती पर भी उन्होंने लोकतंत्र की बेहतरीन का संदेश दिया है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •