कोलकाता।  पिछली बार की तरह इस बार भी दुर्गापूजा में मेट्रो रेल यात्रियों को टोकन नहीं दिया जाएगा। हालांकि दुर्गापूजा में पंडाल घूमने वालों के लिए कोलकाता मेट्रो रेल प्रबंधन ने खास व्यवस्था की है। दरअसल आज गांधी जयंती के अवसर पर टालीगंज के महानायक उत्तम कुमार मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए बनाए गए नए लिफ्ट का मेट्रो रेलवे के महाप्रबंधक मनोज जोशी उद्घाटन करने पहुंचे थे।उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा घूमने वालों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस बार छह लाख अतिरिक्त स्मार्ट कार्ड बनाए गए हैं। वैसे लोग जो मेट्रो के जरिए दुर्गापूजा घूमना चाहते हैं वे स्मार्ट कार्ड खरीद कर चार दिनों तक पूजा घूमेंगे और उसके बाद में कार्ड लौटा कर उसके एवज में लगने वाली राशि रिफंड ले सकते हैं। वैसे हर साल दुर्गा पूजा के समय रात भर मेट्रो चलती है लेकिन इस बार ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने बताया कि आखिरी ट्रेन 9:30 बजे के करीब खुलती है लेकिन इस बार समय को थोड़ा बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और कलकत्ता उच्च न्यायालय जो भी दिशा निर्देश देंगे उसी के मुताबिक कार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि स्मार्ट कार्ड और यात्रियों की सुविधाओं के लिए अधिक संख्या में ट्रेन चलाने के साथ-साथ ट्रेनों की समय सीमा बढ़ाने के बारे में अंतिम निर्णय लेने के लिए अगले सप्ताह आखिरी बैठक की जाएगी।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •