कोलकाता। एक ओर जहां तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ मोर्चा सम्भाले हुए है तो वहीं आज कांग्रेस सांसद अधीर रंजन छौधरी ने सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया। अधीर चौधरी ने कहा कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष का एक मंच बनाने की सभी कोशिशों से उन्हें दूर रखा जाना चाहिए। चौधरी ने कहा कि बनर्जी ‘भरोसे लायक सहयोगी नहीं’ हैं, जो कांग्रेस की कीमत पर राष्ट्रीय फलक पर आना चाहती हैं। उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी ने हमेशा ही उस हाथ को दांत से काटने की कोशिश की, जिसने उन्हें खाना खिलाया। उन्हें विपक्षी एकता बनाने की कोशिशों से दूर रखना चाहिए। वह भाजपा को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर रही हैं और भगवा पार्टी के खिलाफ लड़ाई में उन पर कभी विश्वास नहीं किया जा सकता।’ प्रदेश कांग्रेस प्रमुख चौधरी ने दावा किया, ‘वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को खुश करने की कोशिश कर रही हैं, ताकि उनके परिवार और पार्टी (तृणमूल कांग्रेस) नेताओं को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके। बदले में वह भाजपा को कांग्रेस मुक्त भारत के उसके लक्ष्य को हासिल करने में मदद कर रही हैं। तृणमूल कांग्रेस विपक्षी एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रही है।’ चौधरी ने दावा किया, ‘ममता बनर्जी देश का अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रही हैं और इसमें कांग्रेस उनको सबसे बड़ी बाधा प्रतीत हो रही है। जब तक कांग्रेस है, वह कभी विपक्षी मोर्चे की नेता नहीं बन सकती हैं और इसलिए वह कांग्रेस की छवि धूमिल करने तथा नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।’ चौधरी ने कहा कि, बंगाल से कांग्रेस सांसद और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी नेता ममता बनर्जी के खिलाफ बहुत बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है, ‘ममता बनर्जी ने हमेशा उस हाथ को काटने की कोशिश की, जिसने उन्हें खिलाया था। उन्हें विपक्षी एकता के प्रयासों से दूर रखा जाना चाहिए। वह बीजेपी की ट्रोजन हॉर्स हैं, जिन पर कभी भी बीजेपी के खिलाफ लड़ाई में भरोसा नहीं किया जा सकता है। ‘ अधीर रंजन ने दावा किया है कि ‘वो (ममता) अपने परिवार और पार्टी नेताओं को सीबीआई और ईडी की गिरफ्त से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को खुश करने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इसके बदले में वह बीजेपी को कांग्रेस-मुक्त भारत का लक्ष्य हासिल करने में मदद कर रही हैं। टीएमसी विपक्षी एकता को तबाह करने की कोशिश कर रही है।’

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •