रमेश राय
सागरद्वीप। राज्य सरकार ने जिस तरह से समर्पित तौर पर गंगा सागर पुण्यार्थियों की अगवानी व सेवा की यह गर्व का विषय है लेकिन गंगासगार मेला केन्द्र सरकार की उपेक्षा का शिकार हुआ है। उक्त आरोप गंगासागर में मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में गंगा सागर बकखाली डेवलेपमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष शक्तिपद मंडल ने लगाया। शक्तिपद मंडल ने कहा कि इस बार मेले में हर जाति व धर्म के लोग आये और यह राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रयास पर ही सम्भव हुआ है। 40 लाख से ज्यादा पुण्यार्थियों के लिये समग्र सुवस्था को अंजाम देना ममता बनर्जी जैसी शख्सियत की बस की बात है। लेकिन अफसोस है कि केन्द्र सरकार से इस मेला या क्षेत्र के समग्र विकास के लिये किसी तरह का मदद नही मिलना दुखद है। गंगा सागर बकखाली डेवलेपमेंट कमेटी के उपाध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि यहां तीर्थयात्रियों से बात करने पर पता चलता है कि वह लोग ममता बनर्जी के कार्य से कितने प्रसन्न है। मेले का हर तरह का खर्च राज्य सरकार ने किया है लेकिन केन्द्र से कोई भी फण्ड नही मिला है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •