कोलकाता। bhuwnesh adv.भारतीय जनता युवा मोर्चा के कोलकाता पोर्ट ईस्ट मण्डल द्वारा दीनदयाल उपाध्याय के 50वीं पुण्यतिथि के कार्यक्रमों की श्रृंखला पर वार्ड 79 के महादेवतल्ला में एक पथसभा का आयोजन किया गया। युवा मोर्चा के कोलकाता पोर्ट ईस्ट मण्डल अध्यक्ष भवनेश सिंह ने बताया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा, कोलकाता दक्षिण शहरतलीय जिला अध्यक्ष राजीब बिस्वास द्वारा जिला के महासचिव चंद्रभूषण तिवारी, उपाध्यक्ष जय प्रकाश शर्मा, प्रतीप दत्ता की उपस्थिति में माल्यर्पण कर दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि दी गयी। कार्यक्रम में प्रदेश भाजयुमो कार्यकारणी सदस्य मुकुंद झा, कॉलेज सेल के संयोजक कालीचरण साव , वरिष्ठ नेता अवध किशोर गुप्ता, युवा नेता प्रत्युष सिंह आदी ने व्यक्तव्य रखा। कार्यक्रम का संचालन मण्डल युवा मोर्चा के महामंत्री आशुतोष झा द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मण्डल उपाध्यक्ष जितेन्द्र साव , मनजीत सिंह, शक्ति शिवम, राजीब दे, धरमवीर साव, राजेश साह आदि कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •