कोलकाता/जौनपुर। प्रोटेक्शन फार डेमेक्रटिक ह्युमन राइटस ऑफ इंडिया की जौनपुर जिला कमेटी का गठन हुआ। उक्त अवसर पर पीडीएचआरआई के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार दुबे ने सर्व सम्मति से जौनपुर जिला कमेटी में सुशील दुबे को अध्यक्ष व राम ललित दुबे को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। डॉ. दुबे ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मानव सेवा के लिये कार्य बेहतर तौर पर होगा। उन्होंने कहा कि कमेटी को किस रंग, जाति, समुदाय का पक्ष लिये बगैर ही काम करना होगा। उक्त अवसर पर पीडीएचआरआई की जिला कमेटी के चंद्रदेव यादव, अमित कुमार सोनी, संतोष गुप्ता, कृष्णकांत दुबे , सुरेश सरोज मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •