कोलकाता। अखिल भारतीय बंग परिषद के राष्ट्रीय सह संयोजक संतोष कुमार ने पश्चिम बंगाल सरकार से मांग किया कि फेसमास्क और हैंड सैनिटाइजर उचित मूल्य पर तुरंत उपलब्ध कराए जाय। कारण राज्यभर में फेसमास्क और हैंड सैनिटाइजर की कालाबाजारी हो रही है। साथ ही बंग परिषद ने बंगाल सरकार को चेतावनी दी यदि सही समय पर सरकार कदम नहीं उठाएगी तो इन कालाबाजारियो के कारण राज्य जनता को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन से अनुरोध किया कि आप तुरंत हस्तक्षेप कर बंगाल की जनता को वैश्विक संक्रमण कोरोना से बचाव कर राहत दिलायी जाये॥

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •