कोलकाता। भाजपा सांसद दिलीप घोष लगातार दूसरी बार प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गये हैं। उनका कार्यकाल तीन वर्षों का होगा.इसके साथ ही यह साफ हो गया कि भाजपा 2021 का बंगाल विधानसभा चुनाव दिलीप घोष के नेतृत्व में ही लड़ेगी। आज प्रदेश भारतीय जनता मजदूर सेल ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चुने गये दिलीप घोष का अभिनंदन प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही किया। बीजेएमसी के प्रदेश अध्यक्ष अर्नब चटर्जी मिठू ने कहा कि दिलीप घोष के नेतृत्व में ही बंगाल में अगली सरकार भाजपा की बनेगी और इसे कोई रोक नही सकता है। कारण जनता को भाजपा से उम्मीद है कि इस राज्य को उनकी उम्मीदों का राज्य बनाया जाये । इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष बिश्वप्रिय राय चौधरी, महासचिव राजू बनर्जी, गोपाल सरकार, शेखर कोले, गोरा वजीर, राजू अयंगर मौजूद रहें।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •