हाजारों की संख्या में कचुबेरिया में अटके पुण्यार्थी

ओबैदुल्ला लस्कर
सागरद्वीप। गंगासागर मेले से लौट रहे तीर्थयात्रियों ने वेसल किराए में वृद्धि के विरोध में वेसल घाट पर विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया।तीर्थयात्रियों ने आरोप लगाया कि अचानक ही कचुबेरिया से वेसल का किराया चालीस रुपये कर दिया गया। ऐसे में व्यापक तौर पर वेसल किराये में वृद्धि के खिलाफ हजारों तीर्थयात्रियों का गुस्सा आज फुटा।खबरों के अनुसार, गंगासागर मेला आधिकारिक रूप से आज समाप्त हो गया।मामले पर आज ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने तीर्थयात्रियों की ओर से दक्षिण 24 परगना के जिला के अधिकारियों संपर्क किया लेकिन मामला ढांक के तीन पात ही रहा। खबर के लिखे जाने तक हजारों श्रद्धालु कचुबेरिया में ही खड़े थें। बढ़े हुए किराया देने से इंकार करने वाले तीर्थयात्री कचुबेरिया में खड़े थे। आरोप है कि दस रुपये की जगह वेसल का किराया चालीस रुपये बढ़ाना मनमर्जी ही है। समाचार प्रेषित किये जाने तक तीर्थयात्री हारवुड प्वाइंट में नहीं आ पा रहे थें।तीर्थयात्रियों की ओर से तीर्थयात्री ईश्वर चंद्र त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि तीर्थयात्री काफी समय से भूखे प्यासे ही खड़े हैं। हमे भोजन भी नहीं दिया गया है।जबकि जिला प्रशासन सूत्रों ने कहा कि वह लोग भूतल परिवहन विभाग से बात कर रहे हैं। उम्मीद है कि समस्या जल्द ही समाधान होगा।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •