जाकिर अली
सागरद्वीप। बंगाल सेवा कार्य के मामले में हमेशा आगे रहा है और यहां भेदभाव के लिये कोई स्थान नही है। गंगासागर आये देश के तमाम प्रांतों के पुण्यार्थियों के सेवा का हमे अवसर मिला यह हमारे लिये संतोष जनक है। लेकिन राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यानी दीदी के मदद के बिना यहां मेला की सुव्यवस्था सम्भव नही होता उन्होंने हमे बेहतर सेवा का मौका दिया। उक्त बात तृणमूल सांसद रत्ना दे नाग ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में व्यक्त की। वह इस दिन चुंचुड़ा आरोग्य के सेवा शिविर में बोल रही थी। उन्होंने कहा कि आरोग्य मात्र दो वर्ष के मध्य ही सेवा के पथ पर इतना आगे आ जाएगा यह हमने सोचा भी नही था। सांसद ने बताया कि उक्त सेवा शिविर में स्वंय सेवियों ने रात दिन अथक प्ररिश्रम कर सैंकड़ों लोगों के केवल स्वास्थ्य सेवा ही प्रदान नही किया बरन इन्हें हर स्तर की मदद उपलब्ध करायी। इस दौरान पार्षद इंद्रजीत दत्ता बोटा, डा. वाई बी मंडल आदी ने अपनी बात कही।

Spread the love
  • 60
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
    60
    Shares
  •  
    60
    Shares
  • 60
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •