रमेश राय
गंगासागर।भारत सेवाश्रम सागर में प्रमुख निमाई महाराज ने मीडिया कर्मियों के साथ बातचीत में कहा। अगर यहां मुड़ीगंगा नदी पर सेतू का निर्माण हो जाता तो गंगा सागर तीर्थयात्रा जहां सुगम होगा वही तीर्थयात्रियों की संख्या में व्यापक बढ़ोत्तरी होगी। रही बात राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सहयोग की तोे उन्होंने तीर्थ यात्रियों को और हमे हर तरह का सम्भावित सहयोग किया है। निमाईजी महाराज ने कहा कि राज्य सरकार ने हमे हर तरह की सुविधा प्रदान किया है ताकि तीर्थयात्रियों को कोई परेशानी नही हो। हमारे आश्रम में तीर्थयात्रियों की उस्थिती व्यापक रही। राज्य सरकार द्वारा यहां काफी विकास का कार्य किया गया है और यहां आने वाले तीर्थयात्री इसके गवाह है।

Spread the love
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  
  •